Jammu Breaking : सीमा पार तस्करी का एक और मामला, पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भेजी हेरोइन बरामद
Wednesday, May 20, 2026-04:38 PM (IST)
बिश्नाह(तनवीर सिंह): पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। आए दिन उसके द्वारा ड्रोन के जरिए हथियार और नशा तस्करी को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला अब जम्मू से भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार जम्मू के बिश्नाह से पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा फेंका गया एक पैकेट बरामद हुआ। जैसे ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पैकेट खोला तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पैकेट से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बिश्नाह की बहादुरपुर पंचायत से सीमा पार तस्करी का एक नया मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर पाकिस्तानी ने ड्रोन का इस्तेमाल करके हेरोइन गिराई थी। दरअसल, स्थानीय निवासियों ने इलाके में कुछ संदिग्ध पैकेट देखे और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई। जैसे ही टीमों ने पैकेट खोले उन्होंने पाया कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन द्वारा हेरोइन फेंकी गई है। पैकेट में से बरामद 3 किलो हेरोइन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
