Jammu में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर मची चीख-पुकार

Tuesday, May 19, 2026-01:18 PM (IST)

बनिहाल(बिलाल वानी): जम्मू के रामबन में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामबन जिले के सांगलदान के पास गूल-सांगलदान सड़क पर एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में कम से कम एक यात्री की मौत हो गई और लगभग 15-16 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

रिपोर्टों के अनुसार रजिस्ट्रेशन नंबर JK02CU-7482 बस गूल सब-डिवीजन के धरम से जम्मू जा रही थी, तभी कथित तौर पर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 15-16 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए थे। उनके द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी एक मेडिकल सेंटर में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुछ घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News