Kashmir के युवा ने दिखाया कमाल, कबाड़ से बना दी अनोखी बाइक, वीडियो हो रही Viral!

Monday, Jun 01, 2026-02:19 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर )  :  जम्मू-कश्मीर में एक युवक ने सभी युवाओं के लिए एक अनौखी मिसाल कायम की है। बता दें कि बारामूला जिले के कुंजर निवासी Ashiq Naqeeb ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक स्कूटी को मॉडिफाई कर अनोखी मोटरसाइकिल तैयार की है। इस कस्टम-मेड बाइक में स्कूटी का मूल 110cc इंजन लगाया गया है, जिससे यह पता चलता है कि उनमें कितनी तकनीकी कुशलता और जुनून है। Ashiq Naqeeb ने बताया कि इस बाइक को तैयार करने में उन्हें लगभग 2 महीने का समय लगा। उन्होंने कहा कि अपने 20 वर्षों के अनुभव की बदौलत वह इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा कर सके हैं।

PunjabKesari

Ashiq Naqeeb ने बताया कि उनका हमेशा से सपना था कि वह अपने हाथों से एक बाइक बनाएं और आज उन्हें खुशी है कि उनका यह सपना पूरा हो गया है। आशिक ने बताया कि अब वह अपने अगले और अधिक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य एक ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) तैयार करना है, जिसमें 1000cc का शक्तिशाली इंजन लगाया जाएगा।

कश्मीर के युवाओं में मौजूद प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां हुनरमंद लोगों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल और रचनात्मकता को दुनिया के सामने लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रतिभाशाली युवाओं से कहना चाहते हैं कि वे आगे आएं और अपनी कला तथा हुनर को दुनिया के सामने प्रदर्शित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News