GMC Jammu में भारी हंगामा, बहस के बाद हुई हाथापाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Friday, Jul 31, 2026-10:57 AM (IST)
जम्मू(रोशनी): जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज जी.एम.सी. में सी.एम.ओ. ऑफिस के बाहर बुधवार को भारी हंगामा हो गया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पहले ऑफिस के अंदर कुछ लोग स्टाफ से सामान्य बातचीत कर रहे थे, जो देखते ही देखते बहस और फिर हाथापाई में बदल गई।
वीडियो के अनुसार मामला इतना अधिक बढ़ गया कि वहां मौजूद सी.एम.ओ. द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया और लोगों को वहां से हटाया।
फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि किस तरह कुछ लोग अंदर आते हैं और बात बढ़ते-बढ़ते हंगामे का रूप लेती है। इस घटना का वीडियो देर रात से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
