स्पोर्ट्स कोटा में गड़बड़ी का मामला, Jammu-Srinagar में ACB की Raid
Wednesday, Sep 23, 2026-12:50 PM (IST)
जम्मू(निश्चय): स्पोर्ट्स कोटा के तहत मैरिट लिस्ट बनाने, खेलों को मान्यता देने, सर्टिफिकेट जारी करने और नियुक्तियों से जुड़े कई आरोपों की जांच कर रही जम्मू-कश्मीर एंटी-करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने मंगलवार को जम्मू के मोलाना आजाद स्टेडियम में स्थित स्पोटर्स कौंसिल के कार्यालय और श्रीनगर कार्यालय में छापेमारी कर रिकार्ड खंगाला। यह कार्रवाई खेल परिष्द् और युवा सेवा एवं खेल विभाग से जुड़े परिसरों में की गई। इस दौरान सरकारी रिकार्ड की पड़ताल की गई।
गौरतलब है कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद अगस्त माह में ए.सी.बी. ने जे.एंड.के. स्पोटर्स कौंसिल से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। बता दें कि ए.सी.बी. ने मेरिट लिस्ट में कुछ खेलों से जुड़े उम्मीदवारों को शामिल करने पर सवाल उठाए हैं, जबकि आरोप है कि उन खेलों के लिए उचित मान्यता, रैगुलेटरी स्ट्रक्चर या वेरिफिएबल कॉम्पिटिटिव फ्रेमवर्क नहीं है। ए.सी.बी. मेरिट तय करते समय अपनाए गए पात्रता और मान्यता के मानकों की जांच कर रही है। आरोप यह भी है कि कुछ खेलों में प्रमाणपत्र पैसे लेकर या बिना उचित प्रतिस्पर्धी जांच-पड़ताल के जारी किए गए हैं, जिससे आर्थिक रूप से सक्षम उम्मीदवार बिना असली खेल योग्यता के खेल-कोटा का लाभ उठा सकते थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
