Jammu : फायरिंग के बाद डॉ. फारूक अब्दुल्ला के घर Security Tight, आरोपी के घर पर पुलिस का Action
Thursday, Mar 12, 2026-01:35 PM (IST)
जम्मू : कल रात जम्मू के होटल रॉयल पार्क में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। तभी कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। जैसे ही वह बैंक्वेट हॉल से बाहर निकले, तभी उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि कोई टेरर एंगल से नहीं लिया जाए। फारुक अब्दुल्ला ने कल की फायरिंग को लेकर अपने घर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलने के बाद उनके घर जम्मू के बठिंडी में रात से ही सिक्योरिटी बढ़ाई दी गई है। डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाले व्यक्ति का घर सील कर दिया गया है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
