Jammu के Doda में फटा बादल, सड़कों पर आया पानी का सैलाब
Wednesday, Jul 01, 2026-12:45 PM (IST)
डोडा(पारुल दुबे): जिले के भलेसा में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। खलजुगासर इलाके में बादल फटने की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में खड़ी फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
इस बीच भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हो जाने से भट्यास इलाका कई घंटों तक कटा रहा। मूसलाधार बारिश के दौरान एक गरीब परिवार के घर को भी काफी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय प्रशासन से बार-बार अपील करने के बावजूद सड़कों के किनारे पानी की निकासी का कोई सही सिस्टम नहीं बनाया गया है। नतीजतन भारी बारिश के दौरान निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव और सड़कें बंद होने से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
