Breaking News: Kashmir के सभी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, इन दिनों बंद रहेंगे School

7/1/2024 7:56:30 PM

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में बढ़ते तापमान के बीच अधिकारियों ने 8 जुलाई से उच्च माध्यमिक स्तर तक के सभी स्कूलों में 10 दिनों की गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 8 जुलाई से 17 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। जानकारी दे दें कि आज से घाटी के सभी स्कूल खुल गए थे, इसी बीच ये ऐलान किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर छात्रों को ऑनलाइन मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, इस गर्मी में कश्मीर घाटी में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को पारा बढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उन्होंने बताया कि बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस था, जो वर्तमान न्यूनतम तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News