Poonch में भयानक हादसा, मौके पर पहुंचे अधिकारी, 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित

Thursday, Apr 09, 2026-04:51 PM (IST)

पुंछ ( पुंछ ) :  पुंछ में मंडी तहसील के चिखरी गांव के रट्टन कठान क्षेत्र में हुए एक गंभीर भूस्खलन की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 10 मकान और एक सरकारी स्कूल को नुकसान पहुंचा है। ACR पुंछ मोहम्मद सईद, DYSP मुख्यालय नीरज शर्मा तथा तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन की निगरानी में एक विशेष टीम ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

अधिकारियों के अनुसार, भूस्खलन से रिहायशी ढांचों को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था, जिसके चलते एहतियातन प्रभावित मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

PunjabKesari

पुलिस ने स्थापित किया कंट्रोलरूम

त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और आगे किसी भी नुकसान को रोकने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News