जम्म कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
Wednesday, Sep 30, 2026-12:18 AM (IST)
बडगाम, (मीर आफताब) : जम्मू कश्मीर के बड़गाम इलाके में एक आतंकी का एनकाऊंटर किए जाने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम बडगाम जिले के गुरवतकलां इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया।
एक टॉप पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों से सुरक्षा बलों के संपर्क में आने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि एक जॉइंट ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। इलाके को घेर लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।


