आतंकी घटना से निपटने के लिए J&K पूरी तरह तैयार, सुरक्षाबलों ने किया Mock Drill

Wednesday, Sep 16, 2026-11:17 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला पुलिस ने आज वीरवन पंडित कॉलोनी, बारामूला में आतंकी घटना से निपटने संबंधी मॉक ड्रिल आयोजित की। यह अभ्यास एस.पी. ऑपरेशंस बारामूला की समग्र निगरानी में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी घटना के दौरान सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करना था।

इस अभ्यास में एस.ओ.जी. बारामूला, एस.ओ.जी. शेरी, पुलिस स्टेशन बारामूला एवं शेरी, 53 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के साथ K9 टीम, 46 आर.आर., OCAPS बारामूला, बी.एस.एफ. 185 बटालियन, बी.डी.एस., ए.एस.टी., डॉग स्क्वॉड, मेडिकल टीम, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जी.एम.सी. बारामूला तथा एस.डी.आर.एफ. ने अपने निर्धारित दायित्वों के अनुसार समन्वित रूप से भाग लिया।

मॉक ड्रिल के दौरान त्वरित लामबंदी, क्षेत्र की घेराबंदी एवं तलाशी, संचार व्यवस्था, निकासी, बचाव कार्य, चिकित्सा सहायता तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। अभ्यास के माध्यम से किसी आतंकी घटना की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का भी आकलन किया गया।

अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान भाग लेने वाली सभी इकाइयों को अपनी परिचालन तैयारियों का आकलन करने, संभावित कमियों की पहचान करने तथा किसी भी उभरती सुरक्षा चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आपसी समन्वय एवं प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करने का अवसर मिला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News