J&K: ठंड के बीच मौसम का नया अलर्ट, जानें 5 और 10-11 नवंबर को कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम?

Wednesday, Nov 04, 2026-06:32 PM (IST)

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :  जम्मू-कश्मीर में मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 5 नवंबर के आसपास बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसा एक कमजोर 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसमी सिस्टम की वजह से कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि इसके बाद 9 नवंबर तक ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क (सूखा) रहने के आसार हैं।

विभाग ने बताया कि 10 और 11 नवंबर को एक और 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' का असर देखने को मिल सकता है, जिससे कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं, लेकिन फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

इस बीच, पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है और आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि "सर्दियों की लगभग शुरुआत हो चुकी है" और सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों और हफ्तों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

खेती-बाड़ी के काम को लेकर, मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटाई और खेत से जुड़े अन्य काम—जैसे नई बुवाई, थ्रेशिंग (फसल की मड़ाई) और खेतों की तैयारी—जारी रख सकते हैं, क्योंकि मौसम की स्थिति अभी काफी हद तक अनुकूल बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News