Kashmir में छिपे बैठे हैं कितने आतंकी? IGP Kashmir ने दी सारी जानकारी

Friday, Nov 06, 2026-12:11 PM (IST)

जम्मू डेस्क : कश्मीर ज़ोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), सुजीत कुमार ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में केवल एक ही स्थानीय आतंकी बचा है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में राहत देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को कश्मीर ज़ोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), सुजीत कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी कश्मीर घाटी में सिर्फ एक ही आतंकी बचा है जिसे विदेशी आतंकियों की मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि उक्त आतंकी का लतीफ भट (22) है। वह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ख्रेवन चादर गांव का रहने वाला है। लतीफ भट विदेशी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।

IGP सुजीत कुमार ने जानकारी देते बताया कि उक्त आतंकी ने अनंतनाग और कुलगाम में 2 आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है। कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग में भी उसका हाथ था। इतना ही नहीं अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टबेल की हत्या में भी उसी का हाथ बताया जा रहा है। उस पर 15 लाख का इनाम भी रखा गया है। इस समय आतंकी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है ताकि सुरक्षाबल उसे पकड़ न पाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News