Kashmir में तेज रफ्तार कार का कहर, टक्कर के बाद हवा में उछले बाइक सवार 2 युवक, खौफनाक CCTV भी आई सामने

Friday, Nov 06, 2026-11:34 AM (IST)

बडगाम(मीर आफताब): बडगाम में आज सुबह एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार मगराय पोरा चौक पर तेज़ रफ़्तार के कारण एक सड़क दुर्घटना हुई। इस घटना में 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार बडगाम में मगराय पोरा चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे 2 युवक हवा में उछल कर गिरे। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी का भी दरवाजा टूटकर नीचे गिर पड़ा।

फिलहाल हादसे के बाद से ही गाड़ी चालक मौके पर से फरार है। यह घटना एक बार फिर ज़िम्मेदारी से गाड़ी चलाने और ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने की अहमियत को दर्शाती है। सभी से अपील है कि वे सावधानी से गाड़ी चलाएं, तेज़ रफ़्तार से बचें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। लापरवाही से गाड़ी चलाने के कुछ पल कीमती जानों को ख़तरे में डाल सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News