J&K: बनिहाल के खरपोरा में भीषण हादसा, पिता-पुत्र की मौ*त व 3 घायल
Monday, Nov 09, 2026-06:22 PM (IST)
बनिहाल ( बिलाल बानी ) : बनिहाल में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) के पास दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत और 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बनिहाल के खरपोरा में, एक कार के सड़क किनारे बनी दीवार से टकराने से यह हादसा हुआ जिसमें पिता-पु्त्र की जान चली गई । इसके अलावा तीन और लोग भी घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार बनिहाल के गुंड अडालकूट का रहने वाला था और किसी काम से बनिहाल की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान खालिद मुज़म्मिल वानी (एक शिक्षक) और उनके पिता गुलाम मोहम्मद वानी (एक रिटायर्ड लेक्चरर) के रूप में हुई है जिन्हें बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कार में सवार 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी पहचान खालिद मुज़म्मिल के चाचा अब्दुल कय्यूम वानी, खालिद मुज़म्मिल की बेटी तोयबा नबी, और मुदस्सिर नज़र के बेटे (खालिद मुज़म्मिल के भतीजे) सात वर्षीय मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है।
हादसे के तुरंत बाद, पुलिसकर्मी और NGO 'बनिहाल' के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बचाया और इलाज के लिए बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) पहुंचाया। बाद में, बेहतर इलाज के लिए इन तीनों घायलों को अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) रेफर कर दिया गया।
इस दुखद घटना के बाद बनिहाल कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सैंकड़ों लोग बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) में इकट्ठा हुए, जहां उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
