Railway का बड़ा फैसला! J&K आने-जाने वाली इन ट्रेनों में बढ़ेंगी सीटें, जानें कब से होगा बदलाव

Friday, Oct 30, 2026-08:28 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए और उनकी यात्रा को सुगम व आरामदायक बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जम्मू मंडल से चलने और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में अस्थाई और स्थाई आधार पर अतिरिक्त कोच बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।

इस निर्णय के तहत किए गए प्रमुख बदलाव निम्नलिखित हैं:

* बडगाम-कटड़ा एक्सप्रेस में स्थायी वृद्धि: ट्रेन संख्या 14688/14687 बडगाम - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस की क्षमता में स्थायी रूप से विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में 08 कोचों के साथ चलने वाली इस ट्रेन को अब विस्ताडोम (Vistadome) कोच सहित कुल 12 कोचों के साथ संचालित किया जाएगा। यह नई व्यवस्था आगामी 02 नवंबर 2026 से बडगाम और कटड़ा दोनों दिशाओं से प्रभावी होगी।

* भगत की कोठी - जम्मू तवी एक्सप्रेस (अस्थायी कोच): ट्रेन संख्या 14803/14804 भगत की कोठी - जम्मू तवी - भगत की कोठी में यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी तौर पर 01 अतिरिक्त सेकंड क्लास (General/Second Class) कोच जोड़ा जा रहा है। यह व्यवस्था भगत की कोठी से 01.11.2026 से 30.11.2026 तक तथा जम्मू तवी से 02.11.2026 से 01.12.2026 तक लागू रहेगी।

* साबरमती - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 19415 साबरमती - कटड़ा में 01 नवंबर 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यही अतिरिक्त कोच वापसी में ट्रेन संख्या 19416 के साथ 03 नवंबर 2026 को कटड़ा से जुड़ेगा।

* गांधीनगर - जम्मू तवी एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 19223 गांधीनगर - जम्मू तवी में 02 नवंबर 2026 को एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3AC) कोच लगाया जाएगा, जो वापसी में ट्रेन संख्या 19224 से 04 नवंबर 2026 को उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही, 03 नवंबर 2026 को इसी ट्रेन (19223) में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच भी जोड़ा जाएगा, जो वापसी में 05 नवंबर 2026 को ट्रेन संख्या 19224 के साथ लगाया जाएगा।

रेल प्रशासन का यह कदम विशेष रूप से त्योहारों के इस मौसम में यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम रेल सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित कोच संरचना के अनुसार अपनी टिकट बुक कराएं और सुखद यात्रा का लाभ उठाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News