J&K कैबिनेट विस्तार पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- LG मनोज सिन्हा की वापसी का इंतजार

Monday, Oct 19, 2026-05:34 PM (IST)

बडगाम ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर फारुक अब्दुल्ला ने अहम जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर मंत्रिपरिषद (काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स) का विस्तार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के घाटी लौटने के बाद होगा। डॉ. फारूक ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के घाटी लौटने पर ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, क्योंकि वे अभी वहां मौजूद नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही हमले में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की भी मांग भी की है। उन्होंने कहा, "कुछ उपद्रवी देश में शांति भंग करने और अफरा-तफरी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, और इस मामले पर प्रशासन को तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।"

डॉ. फारूक ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री उमर ने केंद्र सरकार से इस घटना का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाओं पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात बिगड़ सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News