Budgam Encounter Update  : लश्कर का Most Wanted पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Wednesday, Sep 30, 2026-10:31 AM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी मंगलवार को सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचे इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ एनकाउंटर में मारा गया। इस बात की पुष्टि सुरक्षा अधिकारियों ने दी। हालांकि कश्मीर की चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं बताई, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ​​मूसा के रूप में की है।

PunjabKesari, most-wanted-pakistani-terrorist-musa-killed-in-budgam-encounter

सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने दूसरे सुरक्षाबलों के साथ मिलकर सेंट्रल कश्मीर के कोराग, यूसमर्ग के जनरल इलाके में एक ऑपरेशन शुरू किया। चौकस सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी। इसके बाद चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं, जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन दौरान मूसा को दूधपथरी के दूर के जंगल वाले इलाके में गोलीबारी के दौरान मार गिराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मूसा, जो पिछले कई सालों में पीर पंजाल रेंज के दोनों तरफ हुए कई हमलों में शामिल होने के लिए वॉन्टेड था, इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग पहाड़ियों में हुए एक एनकाउंटर से बच निकला था। उसका करीबी यासिर 5 सितंबर को उस एनकाउंटर में मारा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे LeT के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News