Anantnag में जंगली भालू का आतंक, भाई-बहन पर किया हमला

Tuesday, Sep 15, 2026-05:45 PM (IST)

अनंतनाग(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के अनंतनाग जिले में एक जंगली भालू ने भाई-बहन पर हमला कर दिया। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान आबिद नज़ीर (15) और उसकी बहन सेहराइश नज़ीर (16) के तौर पर हुई है; दोनों क्रालमाड के रहने वाले हैं।

मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के डूरू इलाके के क्रालमाड में एक जंगली भालू के हमले में दो भाई-बहन घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि डूरू में एक जंगली भालू ने भाई-बहनों पर हमला किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए SDH डूरू पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMC अनंतनाग भेजा गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और हमले से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News