Budgam में जंगली जानवर का आतंक, 16 बेजुबानों की गई जान

Thursday, Sep 10, 2026-11:51 AM (IST)

बडगाम(मीर आफताब): बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात तेंदुए ने भेड़ों के एक झुंड पर हमला कर दिया, जिसमें 16 भेड़ों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने भेड़ों पर हमला किया था, हालांकि अभी तक उस जानवर की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वह जानवर रात के समय चाडूरा के बडीपोरा गांव में पशुओं के बाड़े में घुस आया और झुंड पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि वे अपनी आजीविका के लिए पशुपालन पर निर्भर हैं और इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने सरकार और संबंधित विभागों से अपील की कि वे पशुओं के नुकसान के लिए तुरंत मदद और मुआवज़ा दें।

इस बीच स्थानीय लोगों ने भी वन्यजीव विभाग से आग्रह किया कि वे घटनास्थल का निरीक्षण करें और इलाके में आगे ऐसे हमलों को रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News