Handwara में जंगली जानवरों की बढ़ी हलचल, वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की कार्रवाई से मिली राहत

Friday, Oct 16, 2026-02:28 PM (IST)

हंदवाड़ा ( मीर आफताब ) :  जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जंगली जानवरों की रिहायशी क्षेत्रों में आवाजाही लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ताजा मामला हंदवाड़ा के राजवार इलाके से सामने आया है, जहां एक गौशाला में भालू घुस गया। इसके बाद वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की टीम ने पुलिस की मदद से भालू को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

दरअसल, यह घटना हंदवाड़ा के राजवार इलाके के शतीगाम बी नागनी की है। यहां एक भालू गौशाला में घुस गया, जिसके बाद वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

यह घटना उस दिन हुई जब इलाके में भेड़ों पर हमले की खबर मिली थी, जिससे स्थानीय लोगों में रिहायशी इलाकों के पास जंगली जानवरों के आने-जाने को लेकर चिंता बढ़ गई थी। वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और पुलिस के समय पर दखल से स्थिति को काबू में करने में मदद मिली।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News