Jammu Kashmir में छिपे बैठे हैं 2 आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाका घेर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Friday, Sep 04, 2026-12:28 PM (IST)
जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर): बडगाम के यूसमर्ग क्षेत्र में 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ भी हुई। जानकारी मिली है कि क्षेत्र में 2 आतंकी छिपे बैठे हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। जवानों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह से घर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार यूसमर्ग क्षेत्र में 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों आतंकी पाकिस्तान से संबंधित हैं। फिलहाल सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं और अलर्ट पर हैं। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
