Rajouri विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग कर्मचारियों भी करवाएंगे मतदान

5/24/2024 6:15:39 PM

राजौरी ( शिवम बक्शी) : राजौरी विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग कर्मचारियों को नियुक्त करके विशेष मतदान केंद्र बनाया गया है यहां पर दिव्यांग कर्मी नियुक्त रहेंगे और पूरी मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगे। 

ये भी पढ़ें ः  Samba: इंटरनेशनल बार्डर पर चला तलाशी अभियान, ड्रोन की मदद से खंगाले गए संदिग्ध ठिकाने

दिव्यांग कर्मचारियों को पी.डब्ल्यू.डी. पोलिंग स्टेशन नंबर 38 में नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है कि जब दिव्यांग कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे। इससे पहले दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाया जाता था ताकि वे अपने मत का उपयोग कर सकें, पर इस बार दिव्यांग कर्मचारी इस मतदान केंद्र के अंदर आप को मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाते हुए नजर आएंगे। 
 
इस मतदान केंद्रों में पहुंचे पी टू अधिकारी तिलक शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें इस कार्य के लिए चुना गया है। हम शनिवार सुबह चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


 


 
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News