Jammu News : राजौरी व पुंछ के वन क्षेत्रों में लगी आग

6/6/2024 11:20:52 AM

जम्मू: जम्मू क्षेत्र के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ के 2 वन क्षेत्रों में बुधवार को आग लग गई, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें :  उधमपुर और जम्मू लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री सहित इतने उम्मीदवारों की जमानत जब्त

अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि पुंछ के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) के पास भटादुरियन में आग लगी और यह आस-पास के इलाकों में फैल गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन, वन अधिकारी, सेना और स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के नौशहरा वन में भी आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों ने अग्निशमन अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने और पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार आग ने बड़े पैमाने पर वन संपदा को नष्ट कर दिया।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News