जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज करेंगे चुनाव प्रचार

3/30/2024 10:26:58 AM

जम्मू: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस के दिग्गज रमन भल्ला और चौधरी लाल सिंह के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें :  पुंछ के इस गांव में Firing, एक युवक की हुई दर्दनाक मौ'त

कांग्रेस ने लाल सिंह को कठुआ-उधमपुर से लाल सिंह और जम्मू सीट से रमन भल्ला को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को 27 कांग्रेसी नेताओं की लिस्ट जारी की है और सूची चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अम्बिका सोनी, के.सी. वेणु गोपाल, सचिन पायलट प्रमुख नेता जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार करेंगे।

सूची में अन्य नेताओं में भारत सिंह सोलंकी जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी, विकार रसूल वानी जे.के.पी.सी.सी. प्रमुख, तारिक हामिद कर्रा, सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू, रिवांथ रैड्डी, हरिश रावत, प्रमोद तिवारी, पवन खेड़ा, रंजीत रंजन, टी.एस. देयो, इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर, पीरजादा मोहम्मद सईद, मनोज यादव, तारा चंद, रमन भल्ला, चौधरी लाल सिंह, जी.एन. मोंगा, शमीमा रैना और आकाश भारत को स्टार प्रचार के रूप में शामिल किया गया है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News