Jammu Police खंगाल रही पंजाब का चप्पा-चप्पा, जानें क्या है पूरा मामला

Monday, Oct 14, 2024-11:07 AM (IST)

जम्मू: डिग्याना पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार से अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में 22 दिन पहले लापता हुए 68 वर्षीय एक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता व्यक्ति की पहचान रवी कांत पुत्र मदन लाल गुप्ता निवासी सुभाष नगर डिग्याना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir : फिर CM बनेंगे Omar Abdullah, सामने खड़ी होंगी कई चुनौतियां

जानकारी के अनुसार रवी कांत एम.ई.एस. में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर से सुबह निकले थे। उसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस संदर्भ में उन्होंने डिग्याना पुलिस पोस्ट में शिकायत भी दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना था कि उनकी अधिकतर रिश्तेदारी पंजाब में है, उन्हें संदेह है कि वह पंजाब में होंगे। इसी के चलते पुलिस भी पंजाब पुलिस से सम्पर्क साधे हुए हैं और उनकी तलाश भी जारी है। पुलिस रवीकांत की तलाश में पंजाब का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir : पुलिस कर्मियों की घटिया करतूत कैमरे में कैद, खूब Viral हो रहा Video

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News