धनतेरस पर घर लाएं ये 5 सस्ती चीज़ें.... बिना सोना-चांदी के भी होगी मां लक्ष्मी की कृपा
Thursday, Oct 16, 2025-07:09 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इन दिनों सोने की बढ़ती कीमतों के कारण हर किसी के लिए इसे खरीदना आसान नहीं है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिन्हें सस्ते में खरीदा जा सकता है और जिनसे मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है। आइए जानते हैं, धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा क्या खरीदना शुभ होता है:
1. कुबेर यंत्र
धनतेरस के दिन घर में कुबेर यंत्र लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर, दुकान की तिजोरी या कैश काउंटर में रखने से धन और समृद्धि आती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पैसों में वृद्धि होती है।
2. झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
3. धनिया (धनिये के बीज)
मान्यता है कि धनतेरस पर धनिया के बीज घर लाने से पूरे साल आर्थिक तरक्की बनी रहती है। यह मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों को प्रसन्न करता है। लक्ष्मी पूजन के समय थाली में धनिया के बीज रखें, और पूजा के बाद इन्हें तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें। इससे धन में वृद्धि और घर में बरकत होती है।
4. तांबे के बर्तन
धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सेहत में सुधार होता है। पूजा से जुड़ी तांबे की वस्तुएं या कांसे के बर्तन और सजावटी चीजें भी इस दिन घर लाना अच्छा माना जाता है।
5. मिट्टी या धातु की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा
धनतेरस और दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदना बहुत शुभ होता है। मिट्टी, पीतल या धातु की छोटी-छोटी मूर्तियाँ सस्ते में मिल जाती हैं और इनसे पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here