HMD का नया धमाका! टच स्क्रीन के साथ फीचर वाला फोन लॉन्च...इतना सस्ता !

Wednesday, Oct 08, 2025-08:03 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने भारत में एक नया फ़ोन लॉन्च किया है। कंपनी इसे हाइब्रिड फोन बता रही है, जो बिना कीपैड वाला फीचर फोन होगा। इसमें टच स्क्रीन होगी और इसका डिजाइन आपको नोकिया के पुराने फोनों की याद दिलाएगा। यह नोकिया Nokia Asha से काफी मिलता-जुलता है।

Nokia Asha को कंपनी ने 10 साल पहले लॉन्च किया था। HMD Touch 4G की बात करें तो इसमें 3.2 इंच की टच स्क्रीन होगी। इसमें फ्रंट और रियर दोनों कैमरे हैं। हैंडसेट वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास बातें।

विशेषताएँ

HMD Touch 4G में 3.2 इंच का QVGA टच डिस्प्ले है। यह डिवाइस Unisoc T127 प्रोसेसर के साथ आती है। इसमें 64GB रैम और 128GB स्टोरेज है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह क्लाउड फोन सेवा के साथ आता है, जिसकी मदद से आप क्रिकेट परिणाम, समाचार, मौसम और अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।


फोन एक्सप्रेस चैट ऐप के साथ आता है, जिसकी मदद से आप टेक्स्ट और वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। हालांकि, आप केवल एक्सप्रेस चैट यूजर्स से ही संपर्क कर पाएंगे। हैंडसेट में क्विक कॉल बटन भी है, जिसकी मदद से आप वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन में 1950mAh की बैटरी है, जो टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे की बैटरी लाइफ देगा।

कंपनी ने HMD Touch 4G को साइन और डार्क ब्लू रंग में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,999 रुपए है। आप फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News