Life Style: लकड़ी का इस तरह इ्स्तेमाल कर आत्मनिर्भर बन रहीं Jammu-Kashmir की महिलाएं

3/21/2024 7:53:51 PM

जम्मू-कश्मीर: हर महिला अपने घर को सुंदर बनना चाहती है और वह इसके लिए हर तरह के सजावट के सामान का उपयोग करती है। वहीं लकड़ी से बनी सजावट की वस्तुएं घरों की काफी शोभा बढ़ा रही हैं। घरों में लकड़ी से बने डिजाइनर फर्नीचर से लेकर कई तरह की छोटी-बड़ी सजावट की वस्तुएं देखी जा सकती हैं। जम्मू की कुछ युवतियों और महिलाओं द्वारा लकड़ी का सजावट का सामान बनाया जा रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महिलाएं सजावट के सामान में दीवार घड़ी, फोटो फ्रेम, मिरर फ्रेम, लैंप, टोकरी, पंखी, की चेन, झुमके, छोटे पर्स एवं अन्य सामान बना रही हैं। 

ये भी पढे़ंः-  बिजली कनैक्शन काटे जाने से लोगों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

जहां कई महिलाओं द्वारा घरों को सजाने के लिए सजावट का सामान खरीदा जा रहा है। वहीं कई युवतियां अपनी लुक और लाइफ स्टाइल को अलग दिखाने के लिए भी लकड़ी से बने हुए मिरर, झुमके, की चेन आदि खरीद रही हैं। कुछ महिलाएं लकड़ी से बनी हुई टोकरियों का इस्तेमाल फल-सब्जियां आदि रखने के साथ-साथ पूजा, हवन सामग्री रखने के लिए भी कर रही हैं। मंदिर जाते हुए कई महिलाओं को इस तरह की लकड़ी से बनी हुई टोकरियों में फूल और पूजा सामग्री लिए जाते देखा जा सकता है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News