Pulwama के लापता व्यक्ति का इस हाल में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Sunday, May 17, 2026-02:10 PM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : जम्मू-कश्मीर के मुगल रोड स्थित सुकसारी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। रविवार को मुगल रोड के किनारे सुकसारी इलाके से पुलवामा के एक लापता व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में हुई है, जो पुलवामा जिले के अरिगाम इलाके का रहने वाला था और कथित तौर पर शनिवार से लापता था। उन्होंने बताया कि शव पुलिस ने बरामद किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच, घटना का संज्ञान ले लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
