Rajouri Flood Update : 4 लापता लोगों में से 3 के शव बरामद, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

Wednesday, Jul 22, 2026-12:18 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): जिले में बाढ़ के दौरान लापता हुए 4 लोगों में से 3 के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन के अनुसार लापता व्यक्ति की पहचान अब्दुल गनी के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग में डेली वेजर के तौर पर कार्यरत है।

PunjabKesari, Rajouri Flood Update

जानकारी के अनुसार अब्दुल गनी की तलाश के लिए एस.डी.आर.एफ., भारतीय सेना और अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित टीमें नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने कहा है कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका पता नहीं चल जाता।

एस.डी.आर.एफ. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और एहतियात बरतें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि नदी-नालों, दरियाओं और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास बिल्कुल न जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News