Amarnath Yatra दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मिनटों में पहुंची रेस्क्यू टीमें
Wednesday, Jul 08, 2026-04:54 PM (IST)
जम्मू डेस्क (दिनेश ठाकुर): अमरनाथ यात्रा दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने आ रहे हैं। इस दौरान गुजरात की एक तीर्थयात्री महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके चलते सशस्त्र सीमा बल माउंटेन रेस्क्यू टीम, जम्मू-कश्मीर पुलिस आर्म्ड, माउंटेन रेस्क्यू टीम और SDRF ने मिलकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने तुरंत महिला का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11:30 बजे सशस्त्र सीमा बल माउंटेन रेस्क्यू टीम, जम्मू-कश्मीर पुलिस आर्म्ड, माउंटेन रेस्क्यू टीम और एस.डी.आर.एफ. को एक तीर्थयात्री से महिला के बीमार होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बिना देरी किए मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि गुजरात की रहने वाली एक महिला तीर्थयात्री शारदा बेन (45) ID नंबर - 878677, बजीरीनाला के पास चलने में असमर्थ थीं। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में दिक्कत व शरीर में तेज दर्द हो रहा था। टीम ने उनके वाइटल साइन्स की जांच की और उसी के अनुसार PHT (प्री-हॉस्पिटल ट्रीटमेंट) दिया। इसके बाद उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर बजीरीनाला से केलामोरे (लगभग 2.2 किमी) तक लाया और आगे के इलाज के लिए बालटाल मार्ग पर स्थित रेलपथरी के सरकारी मेडिकल अस्पताल में भेजा गया। रेस्क्यू टीम की तेज और आपसी तालमेल वाली कार्रवाई से महिला को सुरक्षित बचाया जा सका और समय पर मेडिकल मदद मिल पाई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
