Jammu वालों के लिए बड़ी राहत! फ्लाईओवर तैयार, 20 मिनट का सफर अब 5 मिनट में

Friday, Sep 11, 2026-04:10 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू शहर के लोगों और जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जम्मू जिले में कुंजवानी-सतवारी फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इसका लोकार्पण किए जाने की तैयारी है। फ्लाईओवर के निर्माण से कुंजवानी से सतवारी तक का करीब 20 मिनट का सफर अब महज पांच मिनट में तय हो सकेगा। इससे लोगों के समय की बचत के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है।
 
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे के तहत कुंजवानी-सतवारी तक करीब चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर तैयार किया गया है। यह फ्लाईओवर जम्मू के लिए बेहद अहम परियोजना मानी जा रही है। इसका निर्माण क्षेत्र को जम्मू एयरपोर्ट, शहर के दक्षिणी हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

परियोजना पूरी होने से सतवारी, कुंजवानी, गांधी नगर, नरवाल और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर पीक आवर्स में मौजूदा सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

फ्लाईओवर शुरू होने के बाद जम्मू शहर के भीतर आवागमन आसान होने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रायल के तौर पर नए फ्लाईओवर से वाहनों की आवाजाही भी शुरू की जा रही है।

PunjabKesari

चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर, यातायात दबाव होगा कम

अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत निर्मित यह फ्लाईओवर जम्मू के दक्षिणी हिस्सों को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे सतवारी-कुंजवानी मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने और सफर का समय काफी घटने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News