Breaking : भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, Jammu में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
Tuesday, Jul 21, 2026-12:38 PM (IST)
अखनूर(रोहित मिश्रा): जम्मू जिले के अखनूर से भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार अखनूर के परगवाल इलाके में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी नागरिक घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। घुसपैठिए को बॉर्डर पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
