Baramulla में भूकंप के झटकों से हिली धरती, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
Monday, Jul 13, 2026-10:08 AM (IST)
जम्मू डेस्क (रोशनी): जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
विभाग के अनुसार भूकंप 13 जुलाई 2026, सोमवार सुबह 02:00:31 बजे आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बारामूला में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र 34.246 N अक्षांश और 74.456 E देशांतर पर स्थित बताया गया है। झटके लगते ही लोग नींद से जागकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
