Kashmir में सर्दी की दस्तक! Baramulla में लंबे अरसे बाद हुई बारिश

Tuesday, Oct 13, 2026-04:14 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला में लंबे समय के बाद मंगलवार सुबह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश के साथ ही कश्मीर घाटी में सर्दी का एहसास बढ़ने लगा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ था। मंगलवार सुबह से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है।

कश्मीर घाटी में आमतौर पर अक्टूबर महीने से ही सर्दी का असर दिखना शुरू हो जाता है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

बारिश के साथ मौसम में आए इस बदलाव से अब घाटी में सर्दियों के मौसम की शुरुआत का एहसास होने लगा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News