Terror Attack हुआ तो कैसे होगा जवाब? Baramulla में सुरक्षबलों ने किया बड़ा Mock Drill
Wednesday, Sep 30, 2026-10:19 AM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला पुलिस ने मंगलवार को बारामूला-चंदूसा मार्ग पर टेररिस्ट इंसिडेंट इंटरवेंशन (TII) नाका रिस्पॉन्स रिहर्सल (सिमुलेटेड अटैक) आयोजित की। यह अभ्यास एस.पी. ऑपरेशंस बारामूला की समग्र निगरानी में किया गया, जिसका उद्देश्य सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की परिचालन तैयारियों का आकलन करना और उन्हें और मजबूत करना था।
अभ्यास के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, नाका तैनाती, घेराबंदी एवं पहुंच नियंत्रण, सामरिक हस्तक्षेप, क्षेत्र वर्चस्व, निकासी की तैयारी तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें शामिल जवानों ने निर्धारित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के अनुसार सिमुलेटेड हमले की स्थिति में प्रतिक्रिया दी।
इस रिहर्सल में SOG बारामूला, 53वीं बटालियन CRPF, 112वीं बटालियन BSF, GMC बारामूला, SDRF बारामूला, पुलिस स्टेशन बारामूला, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज बारामूला, BDS, AST तथा DPL बारामूला की K9 Squad ने भाग लिया।
अभ्यास के दौरान सभी भाग लेने वाली इकाइयों की प्रतिक्रिया प्रणाली, संचार, आपसी समन्वय और आपात स्थिति में तैयारियों का आकलन किया गया। टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सतर्कता, समयबद्ध प्रतिक्रिया, परिचालन समन्वय और सिमुलेटेड स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के आधार पर किया गया।
रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हुई और इसने किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती के सामने बारामूला पुलिस तथा सहयोगी एजेंसियों की त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की तैयारियों को प्रदर्शित किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
