Baramulla News : विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट-सह-स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित

Monday, Sep 28, 2026-11:33 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): समग्र शिक्षा, जम्मू-कश्मीर यूटी के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी, बारामूला के तत्वावधान में विशेष जरूरत वाले बच्चों (CWSN) के लिए एक एक्सपोजर विजिट-सह-स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्य शिक्षा अधिकारी, बारामूला ने 28 सितंबर 2026 को बच्चों के दल को रवाना किया। इस एक्सपोजर विजिट में विशेष जरूरत वाले 40 बच्चे (CWSN), 12 विशेष शिक्षा शिक्षक तथा कुछ अभिभावक शामिल हैं।

बच्चों को सरकारी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, गांदरबल ले जाया गया, जहां उन्हें खेल गतिविधियों में भाग लेने और विभिन्न अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभिभावकों की मौजूदगी से बच्चों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना, नए अनुभव प्रदान करना तथा उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News