Baramulla में दस्तगीर साहिब का सालाना उर्स, दरगाह पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

Thursday, Sep 24, 2026-10:20 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के शहरी खास काजी हमाम इलाके में स्थित दस्तगीर साहिब (र.अ.) की दरगाह पर गुरुवार सुबह से ही सैकड़ों अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 11वीं सदी के प्रसिद्ध सूफी संत हज़रत शेख सैयद अब्दुल कादिर जीलानी (र.अ.), जिन्हें दस्तगीर साहिब के नाम से भी जाना जाता है, का सालाना उर्स धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

दस्तगीर साहिब (र.अ.) का सालाना उर्स हर वर्ष इस्लामी हिजरी कैलेंडर के चौथे महीने रबी-उल-आखिर की 11वीं तारीख को मनाया जाता है। इस अवसर पर शहरी खास काजी हमाम में दिनभर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की आमद जारी रही। दरगाह परिसर में विशेष दुआओं और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उस समय भावुक और रूहानी माहौल देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं के दीदार के लिए दस्तगीर साहिब (र.अ.) से जुड़े मुकद्दस तब्रुकात प्रदर्शित किए गए।

दरगाह में आज पांच अलग-अलग समय पर मुकद्दस तब्रुकात की ज़ियारत कराई जाएगी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। लोगों ने शांति, अमन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं कीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News