Baramulla में दर्दनाक सड़क हादसा, मैटाडोर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

Saturday, Sep 19, 2026-12:16 PM (IST)

सोपोर(रिजवान मीर): बारामूला जिले के सोपोर के बोटिंगू इलाके में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा मोटरसाइकिल और टाटा मैटाडोर वीडियो कोच की टक्कर के बाद हुआ। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मोहिनूर मीर अली के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर श्रीनगर में सुनार का काम करता था। घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान मिन्हाज मीर अली के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर JK01BC-6080 की टक्कर टाटा मैटाडोर वीडियो कोच नंबर JK05N-9576 से हुई। बताया जा रहा है कि मैटाडोर बांदीपोरा से सोपोर की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही वारपोरा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए एस.डी.एच. सोपोर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहिनूर मीर अली को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर हादसे के सही कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News