Baramulla के युवा बॉक्सर ने रचा इतिहास, VESWA Fighting Championship में जीता Gold Medal
Thursday, Sep 24, 2026-12:13 PM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के नरवाव क्षेत्र के रहने वाले युवा बॉक्सर एवं एम.एम.ए. फाइटर डेनिश रमज़ान, जिन्हें “द पैंथर ऑफ नरवाव” के नाम से भी जाना जाता है, ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित VESWA Fighting Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया।
डेनिश रमज़ान ने चैंपियनशिप के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी को पहले ही राउंड में Rear Naked Choke के जरिए मात देकर मुकाबला अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने कश्मीर, विशेष रूप से बारामूला का नाम रोशन किया।
बताया गया कि इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 200 से 250 फाइटर्स ने हिस्सा लिया, जबकि कुछ अफगानिस्तान के फाइटर्स ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।
डेनिश रमज़ान इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल कर चुके हैं। उनकी लगातार उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि उनमें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में बारामूला और कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता है।
डेनिश रमज़ान की इस उपलब्धि पर नरवाव बारामूला और आसपास के इलाकों के लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समर्थन करने की जरूरत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
