Kashmir में भयानक आग ने खाक किए आशियाने, एक साथ 3 घरों को लिया चपेट में
Tuesday, Oct 20, 2026-04:05 PM (IST)
हंदवाड़ा(मीर आफताब): लच मावेर के बनपोरा में आग लग गई, जिससे लकड़ी का एक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया और दो अन्य रिहायशी मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा।
जानकारी के अनुसार प्रभावित घर अब रहमान वार, मंजूर अहमद वार और रियाज़ अहमद वार के हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कलमबाद थाने, भारतीय सेना की 30 RR, SOG, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की एक संयुक्त टीम ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया लेकिन फिर भी घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया और 2 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
