खबर का असर: कोठे कल्याणा लिंक मार्ग का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Friday, Jul 26, 2024-07:14 PM (IST)

आर.एस.पुरा (मुकेश) : गांव कोठे कल्याणा लिंक मार्ग की खस्ता हालत संबंधी खबर पंजाब केसरी समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद पी.डब्ल्यू.डी. विभाग ने हरकत में आते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। चूंकि यह गांव पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के मुख्य सचिव का है। इन सब बातों को देखते हुए पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के एक्स.ई.एन. सरफाज अपने अधिकारी के साथ सुबह इस गांव में पहुंच गए। रोड पर मैटीरियल डालकर इसे चलने लायक बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

गांव के लोगों ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से इस सड़क की खस्ता हालत को लेकर परेशान थे। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। यह सड़क कोठे कल्याणा सहित सीमावर्ती क्षेत्र के 6 गांवों के लोगों के लिए एकमात्र मार्ग है। पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के एक्स.ई.एन. सरफाज़ ने बताया कि सड़क का काम सिटी टाऊन प्रोजैक्ट में रखा गया है। फिलहाल सबसे पहले हमने ड्रेनेज़ सिस्टम को ठीक किया है। शाम तक इसे चलने लायक बना दिया जाएगा। अभी बरसात का मौसम है इस लिए सितम्बर माह में तारकोल बिछाने का कार्यक्रम है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News