Mata Vaishno Devi जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, बंद हुआ ये रास्ता

Monday, Sep 02, 2024-03:47 PM (IST)

कटड़ा ( अमित ) : माता वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पूरा पंछी कॉलोनी के पास सोमवार को भूस्खलन हुआ है। जिसमें उक्त मार्ग पर बने शेड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसके बाद यह रास्ता बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान एक श्रद्धालु की भी मौत हुई है, पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढे़ंः  सावधान ! अगर आपके Phone पर भी आए ऐसी call तो न करें ये काम...

श्राइन बोर्ड के आला अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। हालांकि उन्होंने किसी भी श्रद्धालु के मृत्यु होने की अभी पुष्टि नहीं की है। अधिकारी का कहना था कि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार नजदीक चिकित्सा केंद्र में चल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News