Poonch में विश्व ओलिंपिक दिवस पर हुआ मैत्री मैच, इस टीम ने मारी बाजी

6/24/2024 7:07:57 PM

पुंछ (धनुज) : पुंछ नगर स्थित शहीद मंजीत सिंह हायर सैकेंडरी स्कूल के एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड में हॉकी का मैत्री मैच आयोजित कर ओलंपिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाम लाल हॉकी क्लब तथा के.एल. हॉकी सैंटर के बीच मैच खेला गया। इस कार्यक्रम में खेल विभाग अधिकारी मूल राज उत्तम मुख्यातिथि तथा थाना प्रभारी पुंछ कुणाल सिंह जम्वाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हुए, जिन्होंने खिलाड़ियों के साथ परिचय किया एवं शुभकामनाएं दीं। उसके बाद हॉकी का मैच शुरू हुआ। इस मैच में के.एल. हॉकी सैंटर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नाम किया।

ये भी पढे़ंः  Breaking News: श्रीनगर में मस्जिद में भीषण आग, आसमान में छाए धुएं के गुबार

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि ने कहा कि इस प्रकार के खेल के आयोजन उभरते खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को उजागर करने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है। वहीं थाना प्रभारी कुणाल सिंह जम्वाल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों द्वारा न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। अंत में हॉकी कोच पवन शर्मा ने कार्यक्रम पर रोशनी डाली एवं धन्यवाद प्रस्ताव दिया।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News