Jammu-Poonch National Highway पर दर्दनाक हादसा, मच गई चीख-पुकार

6/30/2024 6:37:52 PM

पुंछ ( धनुज शर्मा ) : रविवार देर शाम पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव शीन्द्रा में एक सड़क हादसे का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया है। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुर कर दी है।

ये भी पढ़ेंः  Breaking : Reasi आतंकवादी हमले में NIA की बड़ी छापेमारी, हाथ लगा ये सामान

 बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय पेश आया, जब पुंछ की तरफ से एक निजी कार जेके11ए9310 पर सवार होकर तीन लोग सुरनकोट की ओर जा रहे थे। जब वाहन शीन्द्रा क्षेत्र में पहुंचा तो वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत वाहन से निकाल उपचार हेतु नगर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मोहम्मद एजाज पुत्र जावेद अख्तर, जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल अजीज तथा नसीम अख्तर पुत्री मोहम्मद रफीक के तौर पर हुई है। इस हादसे में वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News