Poonch में भारी बारिश का कहर, 2 जगहों पर Landslide, National Highway पर थमा Traffic

Wednesday, Jul 22, 2026-10:44 AM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। कुदरत के इस बरस रहे कहर के चलते कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन, मडस्लाइड आदि की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में ताजा जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते पुंछ जिले में दो स्थानों मदाना और शींदरा क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने की सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता बंद हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि बारिश के बावजूद बी.आर.ओ. मार्ग से मलबा हटा कर यातायात बहाल करने में जुटा है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की यह तीसरी घटना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News