खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सरकार से लगाई मदद की गुहार

4/27/2024 6:29:47 PM

बसोहली: मौसम के कड़े तेवरों ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शनिवार को तेज हवा व बारिश के कारण फसलों को भारी नुक्सान पहुंचा है। इसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। वहीं रैहण पंचायत के गांव मंडला, पलाही, मदराखी व अन्य क्षेत्रों में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। अगर आगे भी मौसम का रुख ऐसे ही रहा तो थोड़ी-सी जो फसल बची हुई है वह भी खराब हो जाएगी। किसानों ने बताया कि फसल पक गई है और कटाई का कार्य चला हुआ है। काटी गई फसल खेतों में पड़ी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Jammu-kashmir Breaking: भूस्खलन व हिमपात के बाद ऐतिहासिक Road अगले आदेश तक बंद

बारिश के साथ हुई तेज हवा से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। एक तो क्षेत्र के किसान जंगली जानवरों से पहले से ही परेशान हैं। रोजाना खेतों में दिन के साथ-साथ रात को भी पहरा देना पड़ता है, क्योंकि रात को जंगली जानवर फसल को चट कर जाते हैं। पहले उनसे फसल को बचाया तो अब तेज हवा व बारिश से सारी फसल चौपट हो गई है। ऐसे में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को मदद करनी चाहिए, ताकि गरीब परिवार अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर सकें।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News