Rajouri में जंगली सूअर का खूनी तांडव... दो लोगों को किया लहूलुहान, इलाके में दहशत!

Sunday, Apr 12, 2026-07:45 PM (IST)

राजौरी (शिवम) :  राजौरी जिले के थन्नामंडी उपमंडल के लाह बहरोट क्षेत्र में रविवार को जंगली सूअर के हमले में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। घायलों की पहचान रजिया बेगम पत्नी मोहम्मद जाविद निवासी लाह थन्नामंडी तथा मुश्ताक अहमद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी लाह थन्नामंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अपने दैनिक कार्यों में लगे हुए थे, तभी अचानक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाह बहरोट और आसपास के क्षेत्रों में जंगली सूअरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी कई लोग इन जंगली जानवरों के हमलों का शिकार हो चुके हैं।

लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित वन्यजीव विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि जंगली सूअरों के बढ़ते खतरे पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News