Rajouri Flood: उफनती नदी के बीच चट्टान पर फंसा शव, रेस्क्यू में जुटीं टीमें

Monday, Jul 20, 2026-12:48 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): जिला राजौरी में रविवार सुबह आई अचानक बाढ़ के बाद कई लोग लापता हो गए। लापता लोगों में से जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग का एक दिहाड़ी मजदूर भी शामिल बताया जा रहा है, जो अभी तक लापता है। स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि नौशहरा क्षेत्र में एक चट्टान पर फंसा दिखाई दे रहा शव संभवतः उसी कर्मचारी का हो सकता है। हालांकि अभी तक शव की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं मौके पर एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., जिला प्रशासन तथा भारतीय सेना की टीमें तैनात हैं और शव को बरामद करने के प्रयास लगातार जारी हैं। लेकिन नदी में पानी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द शव को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News